लातेहार: डीसी ने किया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण
लातेहार : उपायुक्त अबु इमरान ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिले में होने वाले चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय लातेहार का औचक निरीक्षण किया।
उपायुक्त ने चुनाव संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया और कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा नामांकन कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को चुनाव के सफल आयोजन के लिए सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था के संबंध में आवश्यक एवं उचित निर्देश दिये गये।
उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी लातेहार से चुनाव की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली।
उन्होंने मतदान केंद्रों की संख्या की जानकारी लेते हुए मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित चुनाव अधिकारियों द्वारा सभी तैयारियों का विस्तृत विवरण उपायुक्त को उपलब्ध कराया गया।