Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में एक बार फिर करवट लेगा मौसम, 5 फरवरी से बारिश के आसार

Jharkhand Weather Update Today

रांची : राज्य में ठंड से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 5 फरवरी से बारिश की संभावना है। सुबह और शाम को कोहरे से राहत नहीं मिलेगी। शनिवार सुबह से ही रांची में मौसम साफ रहा। सूरज तो चमक रहा था लेकिन हवा की गति ठंड का अहसास करा रही थी।

इस संबंध में रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि आने वाले समय में मौसम एक बार फिर बदलेगा। राज्य में 5 से 7 फरवरी के बीच बारिश होगी। इस दौरान राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा, जिससे राज्य के दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में बारिश की संभावना है।

उत्तरी हिस्से में बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी संभावना है। देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, पाकुड़, गोड्डा जिले में बारिश की संभावना है, जबकि छह फरवरी को राज्य के दक्षिणी और मध्य भाग में बारिश की संभावना है। सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, जमशेदपुर, चाईबासा, रांची, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, खूंटी जिले में बारिश की संभावना है।

7 फरवरी को राज्य में आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। कोहरे का भी असर देखने को मिलेगा। 4 फरवरी को राज्य का मौसम खुला रहेगा। 10 फरवरी तक सुबह-शाम कोहरे या धुंध का असर देखने को मिलेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी होगी। सात फरवरी के बाद न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।

Jharkhand Weather Update Today

झारखंड में एक बार फिर करवट लेगा मौसम, 5 फरवरी से बारिश के आसार