Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में हीट वेव को लेकर चेतावनी, तापमान 42 पार, एडवाइजरी जारी

Jharkhand Weather Update News

रांची : मौसम के तेवर में हर बदलते दिन के साथ बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी झुलसाती गर्मी और उमस लोगों को महसूस होती है तो अगले ही पल बादल भी धूप के साथ लुकाछिपी खेलता हुआ दिख जाता है। अप्रैल महीने की शुरुआत होते ही बढ़ती गर्मी और हीट वेव को लेकर चेतावनी जारी की जा रही है। राज्य में कई जिलों में तापमान 41 डिग्री से अधिक हो गया है।

रांची मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को राज्य में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। सबसे अधिक तापमान सरायकेला-खरसावां जिले में दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य के पूर्वी भागों में सात से आठ अप्रैल को कहीं-कहीं लू चलने की आशंका है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ जिलों में पड़ने की संभावना है।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार राज्य के पूर्वी हिस्से में कुछ जगहों पर उष्ण लहर की स्थिति देखी जा रही है। लेकिन, बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोन से लोगों को राहत मिलेगी। अगले तीन दिनों में गरज के साथ बारिश होगी, जिससे गर्मी से थोड़ी निजात मिलेगी। रविवार को तेज हवाएं चलेंगी, जिसकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर के बीच हो सकती है। नौ अप्रैल को राज्य के दक्षिणी हिस्से में कहीं-कहीं तेज हवाएं चलेंगी। गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। वज्रपात भी हो सकता है। राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों के दौरान इसमें चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच धूप में बाहर जाने से बचें।

पर्याप्त पानी पिये। जितनी बार संभव हो पियें। भले ही प्यास नहीं लगी हो।

हल्के, हल्के रंग के डीले और छिद्रयुक्त सूती कपड़े पहनें। धूप में बाहर जाते समय सुरक्षात्मक चश्मे, छाता/टोपी या चप्पल का प्रयोग करें।

जब बाहर का तापमान अधिक हो, तब बाहरी गतिविधियों से बचें।

यात्रा करते समय अपने साथ पानी अवश्य रखें।

शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय से बचें, जो शरीर को निर्जलित करते हैं।

उच्च प्रोटीन वाले भोजन से बचें। वासी भोजन नहीं करें।

यदि आप बाहर काम करते हैं, तो टोपी या छाते का उपयोग करें। अपने सिर, गर्दन, चेहरे और अंगों पर एक कपड़े का भी उपयोग करें।

पार्क किए गए वाहनों में बच्चों या पालतू जानवरों को नहीं छोड़ें।

यदि आप बेहोश या बीमार महसूस करते हैं तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।

ओ.आर.एस., घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें जो शरीर को फिर से हाइड्रेट करने में मदद करता है।

जानवरों को छाया में रखें। उन्हें पीने के लिए भरपूर पानी दें।

अपने घर को ठंडा रखें। पर्दे, शटर या मनशेड का उपयोग करें और रात में खिड़कियां खुली रखें।

पंखें का प्रयोग करें। गीले कपडे पहने और बार-बार ठंडे पानी से खान करें।

Jharkhand Weather Update News