Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू में पांच किलो का सिलेंडर बम बरामद, जांच में जुटी पुलिस

पलामू : जिले के पांकी थाना क्षेत्र के आबून और जांजों में रोड डिमाइनिंग के क्रम में पांच किलो का सिलेंडर बम बरामद किया गया। मामले की जांच में पुलिस जुट गयी है। घटना में संलिप्ट उग्रवादी संगठन का पता लगाया जा रहा है।

जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने शनिवार की शाम बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर संवेदनशील बूथों का निरीक्षण, एरिया डोमिनेशन एवं रोड डिमाइनिंग के लिए प्रशिक्षु आईपीएस गौरव गोस्वामी एवं सीआरपीएफ के 112 में बटालियन के अल्फा कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट बी भोई के नेतृत्व में सीआरपीएफ एवं पांकी पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अभियान निर्धारित की गयी थी।

ऑपरेशन के दौरान पांकी थाना क्षेत्र के आबून और जांजों में रोड डिमाइनिंग के क्रम में पांच किलो का सिलेंडर बम बरामद हुआ। बम लगाने वाले संलिप्त उग्रवादी संगठन का पता लगाया जा रहा है। साथ ही संवेदनशील बूथों के क्षेत्र में व्यापक तौर पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Palamu Cylinder Bomb Recovered