Breaking :
||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडसंथाल परगना

दुमका में अनियंत्रित ट्रक ने चार युवकों को रौंदा, विरोध में सड़क जाम

दुमका : हंसडीहा-भागलपुर स्टेट हाईवे पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के बनियारा गांव के पास सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक अनियंत्रित ट्रक चार युवकों को कुचलते हुए खेत में जा घुसा। घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि एक की मौत की पुष्टि स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने कर दी है।

मृतक की पहचान हंसडीहा थाना क्षेत्र मोजाहिद अंसारी ,गुलाम अंसारी (गुल्ली) और प्रभु मंडल के रूप में की गई है। वहीं घायल युवक की पहचान तालझारी थाना क्षेत्र निवासी रमेश मंडल के रूप में की गयी है। मामले की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने दुमका रिंग रोड को जाम कर दिया है। हालात को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस वालों की तैनाती की गयी है।

Dumka Accident News Today