Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

विदेशी महिला से गैंग रेप मामले में हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, CS, DGP व SP से मांगी रिपोर्ट

Jharkhand Dumka Gangrape News

रांची : झारखंड हाई कोर्ट ने दुमका में विदेशी महिला टूरिस्ट से गैंगरेप मामले को गंभीरता से लिया है। दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में बीते दिनों स्पेनिश बोलने वाली (ब्राजील निवासी) महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष मामले को संज्ञान में लाया गया। इसके बाद कोर्ट ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी एवं एसपी दुमका से रिपोर्ट मांगी है। मामले की अगली सुनवाई सात मार्च को होगी।

इस मामले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। महिला अपने पति के साथ दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र स्थित कुरुमाहाट पहुंची थी। दंपति पाकिस्तान से बांग्लादेश फिर बंगाल के रास्ते नेपाल जाने के क्रम में दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव में टेंट लगाकर रुके थे। इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया।

Jharkhand Dumka Gangrape News

दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में विदेशी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस बीच सोमवार को दुमका डीसी आंजनेयुलू दोड्डे ने पीड़ित मुआवजा योजना के तहत 10 लाख रुपये की राशि पीड़िता के बैंक खाते में उपलब्ध करायी है।

इस मामले की जांच के लिए झारखंड पुलिस ने एक एसआईटी का गठन किया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के मकसद से रांची से एफएसएल की टीम भी पहुंची थी और वहां से पीड़िता की घड़ी बरामद की गयी थी। एसआईटी के साथ सीआईडी की टीम भी इस केस की जांच में जुटी है। इस सामूहिक दुष्कर्म मामले में कुल सात लोग शामिल थे, जिसमें तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है। शेष चार आरोपियों की पहचान कर ली गयी है।

Jharkhand Dumka Gangrape News