Breaking :
||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा
Sunday, May 5, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरउत्तरी छोटानागपुरझारखंड

कल्पना सोरेन ने की सक्रिय राजनीति की शुरुआत, हुईं भावुक, छलके आंसू

Kalpana Soren started politics

गिरिडीह : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन सोमवार को गिरिडीह में झामुमो के 51वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुई। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मैं भारी मन से आपके सामने खड़ी हूं। एक पिता के रूप में मेरे ससुर और मेरी सासू मां चिंतित हैं।

Kalpana Soren started politics
Kalpana Soren started politics

संबोधन के दौरान कल्पना सोरेन के आंसू छलक गये। उन्होंने कहा कि मुझे लगा था, मैं आंसू रोक लूंगी, लेकिन आपका प्यार देखकर मैं अपने आंसू रोक नहीं सकी। आप यहां से जोर से चिल्लाकर बता दीजिये कि आपका उत्साह आपके दादा (हेमंत सोरेन) तक जाये। जेल तक जाये। इतना बड़ा षड़यंत्र रचा गया कि हेमंत सोरेन जेल में है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली वालों के दिल धड़कते नहीं हैं, उन्हें लगता है वह आदिवासी दलित के साथ कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को पद छोड़ने पर मजबूर कर दिया। झारखंड में हमारी सरकार को गिराने की मंशा उनकी बिखर गयी। हमारे जितने भी कार्यकर्ता खड़े हैं उनके मनोबल से लगता है कि हमने उन्हें हरा तो दिया, लेकिन आने वाले समय में आप सभी को मिलकर उस आशीर्वाद को वोट में बदलना है। बताना है कि झारखंडी कभी झुकेगा नहीं।

उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री रहते हेमंत सोरेन की गलती क्या रही, जब महामारी में हेमंत सोरेन ने प्रवासी मजदूरों को देश के कई कोने से राज्य वापसी करायी। साजिश रचने वाली भाजपा उस वक्त खामोश थी। कल्पना ने कहा कि वो आज गिरिडीह से सक्रिय राजनीति की शुरुआत करने जा रही हैं, वो अब बहू नहीं, बल्कि राज्य की मां-बहनों की बेटी के रूप में जनता की सेवा करेंगी।

Kalpana Soren started politics