Breaking :
||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

कुख्यात अपराधी अमन साहू गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, 50 लाख रुपये रंगदारी आये थे वसूलने

Aman Sahu gang members arrested

रांची : ओरमांझी थाना पुलिस ने जेल में बंद कुख्यात अपराधी अमन साहू के गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में प्रमोद सिंह और अमजद खान शामिल है। इनके पास से एक देशी रिवाल्वर, आठ जिंदा गोली, तीन एंड्राइड मोबाइल फोन, एक टाटा नेक्सोन कार बरामद किया है।

एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि भारत माला प्रोजेक्ट में काम करने वाले ठेकेदार से 50 लाख की रंगदारी वसूलने आये दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि मयंक सिंह, अमन साहू और चंदन साहू के गैंग के सदस्य उनके निर्देश पर रंगदारी लेने के लिए आ रहे है। सूचना के बाद सिल्ली डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने निर्माण स्थल पर गश्ती चेकिंग और संदिग्ध पर निगरानी रखने के लिए पहुंची। कुछ देर के बाद एक सफेद रंग का टाटा नेक्सोन गाडी आयी जिसे रूकने का ईशारा करने पर पीछे मोडकर भागने का प्रयास किया। इसके बाद सशस्त्र बल के सहयोग से पीछा कर पकड़ लिया गया। कार से दो लोगों को पकड़ा गया। पूछताछ के क्रम में उनलोगों ने बताया कि वे दोनों अमन साहू गैंग के सदस्य है और मयंक सिंह, अमन साहू और चंदन साहू के निर्देश पर रोड निर्माण कम्पनी से रंगदारी लेने जा रहा था कि रास्ते में पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।

एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार दोनों अपराधियों ने बताया कि छह फरवरी और छह मार्च को सड़क निर्माण स्थल पर अमन साहू के गुर्गों के द्वारा फायरिंग करके जान मारने का भय दिखाकर 50 लाख रूपये रंगदारी की मांग की गयी थी। उसी रंगदारी के रूपये को लेने के लिए हमलोग आये थे। इसी दौरान हम दोनों को हथियार गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार प्रमोद सिंह के खिलाफ पतरातू थाने में पूर्व से तीन मामले दर्ज हैं।

Aman Sahu gang members arrested