Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

ED ने साहिबगंज डीसी से सात घंटे तक की पूछताछ, छह फरवरी को फिर से बुलाया

रांची : ईडी ने सोमवार को साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव से लगभग सात घंटे तक पूछताछ की। डीसी सुबह 11 बजे ईडी की क्षेत्रीय कार्यालय आये और शाम छह बजे वहां से निकले। ईडी के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उनसे ईडी ने पूछा कि क्या उन्हें अपने जिले में हुए अवैध पत्थर खनन घोटाले की जानकारी है या नहीं। जिले में हुए 1000 करोड़ के अवैध खनन की जांच एजेंसी कर रही है। डीसी ने सही तथ्य पेश करने के लिए 10 दिनों का अतिरिक्त समय मांगा। ईडी ने उन्हें छह फरवरी को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

सूत्रों ने बताया कि ईडी ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें इस बात की जानकारी है कि 2010 और 2019 में झारखंड सरकार के वैधानिक आदेश के अनुसार संबंधित जिले के डीसी और एसपी अवैध खनन, परिवहन और उपयोग को रोकने के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। सभी प्रकार के खनिज के लिए। ईडी ने पूछा कि क्या आपने अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही तरीके से किया। डीसी अधिक्तर सवालों के जवाब नहीं दे पाये।

2015 बैच के आईएएस अधिकारी रामनिवास यादव ने अक्टूबर 2020 में साहिबगंज के उपायुक्त के रूप में ज्वाइन किया था। आरोप है कि सबसे ज्यादा अवैध पत्थर खनन और परिवहन उन्हीं के शासन में हुआ।

साहिबगंज डीसी ED पूछताछ