Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

हेरहंज में व्यवसायी के घर के सामने खड़ी पिकअप वैन चुरा ले गये चोर, जांच में जुटी पुलिस

लातेहार : जिले के हेरहंज में चोरों ने दुस्साहस दिखाया है। थाना परिसर से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित व्यवसायी महेंद्र प्रसाद साहू के घर के सामने खड़ी जेएच जीरो 1एफसी 2078 पिकअप वैन को चोरों ने चुरा लिया। पिकअप वैन प्रतिदिन की तरह महेंद्र प्रसाद साहू के दुकान सह घर के सामने खड़ी थी। चोरों ने दुस्साहस कर बुधवार की देर रात पिकअप वैन में लगे लॉक को काट कर चोरी कर ली।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस संबंध में महेंद्र प्रसाद साहू ने बताया कि हर दिन की तरह दुकान सह घर के सामने वैन खड़ी थी, जिसे चोरों ने चुरा लिया। पीड़ित व्यवसायी ने अपनी पिकअप वैन चोरी होने को लेकर हेरहंज थाने में लिखित आवेदन दिया है। जिसके आधार पर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इधर, थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर पिकअप वैन की चोरी ने पुलिस की सक्रियता पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। समझा जा सकता है कि चोरों ने किस तरह पुलिस को चुनौती दी है। बहरहाल मामला जो भी हो चोरी की इस घटना से आम लोगों में भय का माहौल देखा जा रहा है।

Herhanj Latehar Latest News