Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में बाल विवाह मुक्त भारत बनाने को लेकर आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका ने लिया शपथ

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : राज्य सरकार के निर्देशानुसार सोमवार को बालूमाथ प्रखंड सहांचल कार्यालय परिसर में बाल विकास परियोजना द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर प्रभारी सीडीपीओ सह सीओ आफताब आलम की उपस्थिति में बाल विवाह मुक्त भारत बनाने को लेकर शपथ ग्रहण दिवस का आयोजन किया गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जिसमें बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षिका कामिनी कुमारी, विमला कुमारी, अनिता देवी एवं सेविका एवं सहायिकाओं ने नारा लगाया कि हमें बाल विवाह से मुक्ति चाहिए। पहले शिक्षा फिर रोजगार फिर विवाह पर विचार जैसे उच्च विचारों के साथ बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

बालूमाथ सीडीपीओ सह सीओ आफताब आलम ने कहा कि बाल विवाह न करें और न ही आसपास में बाल विवाह होने दें। बाल विवाह गैरकानूनी है। बाल विवाह रोकने के लिए दृढ़ संकल्प लेना होगा। बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक बुराई है, जिससे न केवल बच्चों का शोषण और उनके अधिकारों का हनन होता है, बल्कि समाज के विकास पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। समाज के सहयोग से ही इस बुराई को जड़ से खत्म किया जा सकता है।

मौके पर काफी संख्या मे प्रखंड अंचल तथा बाल विकास परियोजना से जुड़े कर्मी तथा आमजन मौजूद थे।

Latehar Balumath Latest News