Breaking :
||पलामू: नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पूरे परिवार को गोली मारने की दी थी धमकी||नक्सलियों के 15 लाख रुपये नॉन बैंकिंग कंपनियों में जमा कराने के आरोपी को हाईकोर्ट से मिली जमानत, बालूमाथ थाने में दर्ज हुआ था मामला||The News Sense की खबर का असर, बालूमाथ में ग्रामीण सड़क से नहीं हुई कोयले की ढुलाई, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस, दिया साधुवाद||झारखंड में भी दिखने लगा साइक्लोन मिचॉन्ग का असर, राज्य के इन हिस्सों में हो सकती है बारिश, इस दिन तक छाये रहेंगे बादल||सरकार ने बरवाडीह के तत्कालीन बीडीओ व मधुपुर के तत्कालीन सीओ को दी निंदन की सजा||पुलिस को चकमा देकर रिम्स से फरार कैदी शाकिब पत्नी के साथ गिरफ्तार||लातेहार: नियमों की अनदेखी कर बालूमाथ में ग्रामीण सड़क से हो रही कोयले की ढुलाई, सैकड़ों बच्चे स्कूल जाने से वंचित||पलामू: बेटों की कुकर्मों से सामाजिक प्रतिष्ठा दांव पर लगने के कारण अधेड़ दम्पति ने कर ली खुदकुशी||धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या के मामले में जेलर निलंबित, दो पिस्तौल बरामद||धनबाद जेल में अमन सिंह की हत्या मामले में हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, आईजी को कोर्ट में पेश होने का निर्देश
Wednesday, December 6, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची: चार मंदिरों की मूर्तियां तोड़े जाने के विरोध में लगा सड़क जाम आठ घंटे बाद समाप्त, हिंदू नेता भैरव सिंह ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

रांची : शहर के मांडर में एक साथ चार मंदिरों की मूर्तियों को तोड़ने के मामले में आक्रोशित लोगों ने आठ घंटे बाद सड़क से जाम समाप्त किया। शुक्रवार सुबह में मंदिरों में तोड़फोड़ की जानकारी मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गये। आक्रोशित सैकड़ों महिला-पुरुष सड़क घेर कर प्रशासन विरोधी नारेबाजी करने लगे। तत्काल दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।

जाम की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उनके समझाने के बावजूद आक्रोशित लोग नहीं माने। सड़क पर जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी। सुबह जैसे ही लोग जगे देखा कि महावीर मंदिर , छोटा बजरंग बली मंदिर, बुढ़ा महादेव, मड़ई देवी मंडप की मूर्तियां किसी ने तोड़ दी है। मूर्ति में तोड़फोड़ की खबर आग की तरह फैल गयी। पूरे इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। लाठी-डंडे के साथ नाराज ग्रामीण सड़क पर उतर गये। बांस बली बांधकर एनएच 75 को जाम कर दिया।

इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए उसे नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। मांडर सर्किल इंस्पेक्टर अवधेश ठाकुर ने बताय कि इस मामले में जो भी दोषी होंगे, उन्हें बख्सा नहीं जायेगा।

रांची एसडीओ दीपक दुबे और ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो घटनास्थल पर पहुंच लोगों को समझाया, तब जाकर लगभग आठ घंटे बाद सड़क पर अवागमन शुरू हो सका। पूर्व विधायक बंधु तिर्की ने घटना की निंदा करते हुए लोगों से तालमेल बनाये रखने का आग्रह किया। हिंदू नेता भैरव सिंह ने कहा कि 24 घंटे के अंदर प्रशासन दोषियों को गिरफ्तार करें, नहीं तो उग्र आंदोलन किया जायेगा।

Ranchi demolition statues temples