Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: छठ पूजा की सामग्री लेकर घर जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर

पलामू : छठ पूजा की सामग्री लेकर अपने घर जा रहे एक युवक की बाइक में टक्कर मारते हुए हाइवा उस पर चढ़ गया, जबकि एक युवक का पैर बुरी तरह से कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। यह हादसा चैनपुर-रामगढ़ मुख्य पथ पर अंधारीढोढ़ा के केहुनिया मोड़ के पास हुई।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मृत युवक की पहचान प्रिंस कुमार (17) और घायल असगर अंसारी (19 ) के रूप में हुई है। बाइक प्रिंस चल रहा था। प्रिंस डालटनगंज छठ की सामग्री खरीदने आया था और वापस असगर के साथ लौट रहा था। टक्कर मारने के बाद हाइवा कथित तौर पर दुर्घटना ग्रस्त हुआ। कुछ लोगों का कहना है कि जानबूझकर चालक ने हाइवा को सड़क किनारे टेढ़ा करके खड़ा कर दिया, ताकि अनियंत्रित होकर दुर्घटना साबित हो जाये।

इधर, एमआरएमसीएच में प्राथमिक इलाज के बाद असगर को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने के बाद चैनपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। दुर्घटना में शामिल हाइवा डस्ट लेकर रामगढ़ की ओर से आ रहा था।

Palamu Accident News Today