Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर शक्तिपुंज एक्सप्रेस की चपेट में आने से पुलिस कर्मी की मौत

पलामू : शक्तिपुंज एक्सप्रेस के धक्के से जिला पुलिस के जवान की मौत हो गयी। घटना डालटनगंज रेलवे स्टेशन के तीन नंबर प्लेटफार्म के डाउन लाइन पर शुक्रवार को हुई। पुलिस जवान शक्तिपुंज एक्सप्रेस पकड़ने के लिए स्टेशन पर गये हुए थे। इसी क्रम में हादसे के शिकार हुए।

जवान की पहचान सीताराम महतो 58 वर्ष के रूप में हुई है। सीताराम पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा पंचायत अंतर्गत सिक्का गांव के रहने वाले थे। मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारहलोटा में भी उनका अपना मकान है।

पुलिस जवान सीताराम के साले श्याम बिहारी मेहता ने बताया कि 16 जनवरी को उनकी मां (मृतक की सास) का निधन होने पर उनके बहनोई दाह संस्कार के लिए आए हुए थे। हजारीबाग जिला पुलिस में कार्यरत थे। ऐसे उनकी ट्रेनिंग धनबाद के गोविंदपुर में चल रही थी। वापस ड्यूटी पर जाने के लिए शक्तिपुंज एक्सप्रेस पकड़ने के लिए डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर साथ में गये हुए थे। स्टेशन पर छोड़ने के बाद लौट रहे थे। इसी क्रम में सूचना मिली कि ट्रेन के धक्के से उनकी मौत हो गयी है।

सूचना मिलने के बाद राजकीय रेल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डाउन लाइन में पोल संख्या 285/36 के पास से शव को कब्जे में लिया। साला श्याम बिहारी ने जानकारी दी की उन्हें पुनः 25 जनवरी को श्राद्ध कर्म में आना था। करीब 30 वर्ष से पुलिस सेवा में थे।

Palamu Latest News Today