Breaking :
||खबर का असर: बारियातू में तालाब से मिले वोटर आईडी कार्ड मामले में पोस्ट मास्टर और पोस्टमैन निलंबित||पलामू: सड़क पर खड़े हाइवा में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक और खलासी की मौत||8 मई को तेजस्वी यादव पलामू में करेंगे चुनावी सभा||लातेहार: तीन साल से फरार चल रहे तीन वारंटियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार||कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान से मिला नोटों का पहाड़ : बाबूलाल मरांडी||अपडेट: नौकर के घर से अब तक मिले 40 करोड़ से ज्यादा कैश, नोट गिनते-गिनते मशीन खराब||Video: ED की दबिश, मंत्री आलमगीर के PS के नौकर के घर से मिला नोटों का ढेर||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा
Tuesday, May 7, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड: 39 BDO के ट्रांसफर-पोस्टिंग की अधिसूचना जारी

Jharkhand BDO Transfer-Posting

रांची : राज्य सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने 39 बीडीओ स्तर के अधिकारियों का तबादला कर दिया है। ग्रामीण विकास विभाग के उप सचिव संजीव कुमार ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक मनोज कुमार तिवारी को लातेहार सदर का बीडीओ बनाया गया है। वह पोस्टिंग की प्रतीक्षा में थे।

इसी तरह पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे हरि उरांव को देवघर जिले के करों प्रखंड का नया बीडीओ बनाया गया है।

पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत राजेश कुमार सिन्हा को धनबाद के बलियापुर का बीडीओ बनाया गया है। हजाराबीग सदर की बीडीओ गुंजन कुमारी सिन्हा, गिरिडीह के सरिया की बीडीओ पायल राज, सर्ड के व्याख्याता रोहित सिंह की सेवा कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग (झारखंड) को वापस कर दी गयी है।

गढ़वा जिले के रमकंडा के बीडीओ पुष्कर सिंह मुंडा का तबादला कर दिया गया है। इन्हें पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी प्रखंड का बीडीओ बनाया गया है।

संजय कुमार को गढ़वा जिले के रमना प्रखंड का बीडीओ बनाया गया है। वे पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे।

पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत रवींद्र कुमार को गढ़वा जिले के खरौंदी प्रखंड का बीडीओ बनाया गया है।

सुदेश कुमार को गढ़वा जिले के डंडई का बीडीओ (प्रखंड विकास पदाधिकारी) बनाया गया है।

कोडरमा के मरकच्चो के बीडीओ पप्पू रजक को ट्रांसफर करते हुए गिरिडीह के सरिया का बीडीओ बनाया गया है।

निशांत अंजुम को गिरिडीह के गांडेय प्रखंड का बीडीओ बनाया गया है।

पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत संजय कुमार सिन्हा को गोड्डा के महागामा का नया बीडीओ बनाया गया है।

अनु प्रिया को हजारीबाग का नया बीडीओ बनाया गया है। ये पदस्थापन की प्रतीक्षा में थीं।

निधि रजवार को हजारीबाग के चलकुशा का बीडीओ बनाया गया है।

नुपूर कुमारी को जामताड़ा के करमाटांड़-विद्यासागर का बीडीओ बनाया गया है।

कनक को कोडरमा जिले के चंदवारा प्रखंड का बीडीओ बनाया गया है। ये भी पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत थीं

पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत मनोज कुमार तिवारी को लातेहार सदर का बीडीओ बनाया गया है।

अजय कुमार तिर्की को लोहरदगा के पेशरार प्रखंड का बीडीओ बनाया गया है।

पाकुड़ के हिरणपुर के नए बीडीओ टुडू दिलीप बनाये गये हैं।

अजय कुमार तिर्की को लोहरदगा के पेशरार प्रखंड का बीडीओ बनाया गया है।

गढ़वा के मझिआंव के बीडीओ नितेश भाष्कर का ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें पलामू जिले के चैनपुर का बीडीओ बनाया गया है।

ठाकुर गौरी शंकर शर्मा सर्ड में व्याख्याता के पद पर थे। उन्हें ट्रांसफर करते हुए सिमडेगा के कुरडेग का बीडीओ बनाया गया है।

पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत सुचित्रा मिंज सर्ड की व्याख्याता बनायी गयी हैं।

इनकी सेवा कार्मिक विभाग को वापस की गयी है।

हजाराबीग सदर की बीडीओ गुंजन कुमारी सिन्हा, गिरिडीह के सरिया की बीडीओ पायल राज, सर्ड के व्याख्याता रोहित सिंह की सेवा कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग (झारखंड) को वापस कर दी गयी है।

Jharkhand BDO Transfer-Posting