Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस पर सजेगी महफिल, उत्कृष्ट विधायक और शहीद जवान के परिजन होंगे सम्मानित

Jharkhand Assembly foundation day

रांची : झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस बुधवार को है। दो दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम को लेकर विधानसभा की ओर से तैयारी पूरी कर ली गयी है। मंगलवार को विधान सभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने 22 नवंबर को झारखंड विधान सभा स्थापना दिवस के अवसर पर विधान सभा परिसर में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की चल रही तैयारी का जायजा लिया।

विधानसभा स्थापना दिवस पर 23 नवंबर को शाम छह बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय कलाकारों के लोक गायन और संगीत से होगी।

कार्यक्रम में सिंगर जावेद अली और गजल गायक कुमार सत्यम के गजलों का लोग लुत्फ उठायेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के क्रम हास्य कलाकार रविंद्र जॉनी के व्यंग्य के तीर भी चलेंगे। 22 नवंबर को स्थापना दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन करेंगे जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक नलिन सोरेन समेत मंत्री और सत्ता पक्ष व विपक्ष के विधायक मौजूद रहेंगे।

इस साल मनिका के विधायक रामचंद्र सिंह को उत्कृष्ट विधायक के रूप में चुना गया है। इन्हें बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। इन्हें मुख्यमंत्री के हाथों 51 हजार रुपये प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया जायेगा। रामचंद्र सिंह कांग्रेस विधायक हैं। वे मनिका विधानसभा से तीसरी बार विधायक चुने गये हैं। समारोह में उत्कृष्ट विधायक के साथ छह कर्मियों को भी सम्मानित किया जायेगा।

इन कर्मियों को 21 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो दिया जायेगा। सम्मानित होने वाले कर्मियों में संयुक्त सचिव मिथिलेश कुमार मिश्रा, अवर सचिव विष्णु पासवान, प्रशाखा पदाधिकारी निलेश कुमार सिंह और नियाज अहमद, वरीय सचिवालय सहायक तापस कुमार यादव और अनुसेवक माइकल लकड़ा हैं। समारोह में नक्सली घटनाओं में मारे गये राज्य के शहीद जवानों के परिजनों, 10 वीं व 12 वीं के टॉपर, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और चंद्रयान मिशन से जुड़े झारखंड के वैज्ञानिकों को विशेष तौर पर सम्मानित किया जायेगा।

Jharkhand Assembly foundation day