Breaking :
||रांची में कार से 4.56 लाख रुपये बरामद, तीन हिरासत में||पलामू में 64 लाख रुपये के स्प्रिट के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||यदि आपके पास नहीं है वोटर आईडी कार्ड तो भी कर सकेंगे मतदान, जानिये कैसे||पलामू लोकसभा में थमा प्रचार का शोर, 13 मई को डाले जायेंगे वोट, मतदानकर्मी रवाना||हेमंत सोरेन की विकास की गाड़ी को देखकर घबरा गयी केंद्र सरकार, भिजवाया जेल : कल्पना सोरेन||झामुमो व कांग्रेस का एक ही एजेंडा, न काम करेंगे और न करने देंगे : मोदी||सतबरवा में रैयतों ने NHAI संवेदक के कर्मियों को बनाया बंधक, मौके पर पहुंची पुलिस||पलामू में छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, 55 मवेशी बरामद||पलामू: राजद नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप
Sunday, May 12, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

सोरेन परिवार के हाथों की कठपुतली बने मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन : बाबूलाल मरांडी

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को एक्स के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अफसोस है कि चम्पाई सोरेन पारिवारिक अंदरूनी महाभारत की परिस्थितिवश सोरेन परिवार की अनुकंपा पर मजबूरी में मुख्यमंत्री बनाये जाने के बाद इनके हाथों की कठपुतली बने हुए हैं।

मरांडी ने कहा कि दिल्ली में स्वांग रचने से बेहतर होता कि वे झारखंड के छात्रों की समस्या का निदान करते। जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में धांधली करने वाले लोगों के साथ सख्ती बरतते, उन्हें जेल भेजते। राज्य के मरणासन्न कानून व्यवस्था की समीक्षा कर उसे सुदृढ़ करते लेकिन वे भी हेमंत सोरेन के नक्शे कदम पर चलने की कसम खा रखे हैं। उन्होंने कहा यदि मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने क्रिया-कलापों में सुधार नहीं किया और उसी राह पर चलते रहे तो वो दिन दूर नहीं जब उन्हें भी होटवार जाना पड़ सकता है।

Babulal Marandi Champai Soren