Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

लातेहार: बरवाडीह में आदिवासी युवक की हत्या, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

Barwadih Latehar Latest News

लातेहार : जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के अमडीहा गांव में सोमवार की रात अज्ञात अपराधियों ने एक आदिवासी युवक की हत्या कर दी। युवक की पहचान अजीत परहिया (25) के रूप में की गयी है। आशंका जतायी जा रही है कि प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या की गयी है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जा रहा है कि अजीत परहिया कुछ दिनों से अपने घर पर अकेला रह रहा था। उसके पिता और भाई ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए बाहर गये थे। सोमवार की रात वह खाना खाकर अपने घर पर सो रहा था। मंगलवार की सुबह जब वह काफी देर तक घर से बाहर नहीं निकला तो कुछ लोग उसे देखने उसके घर गये। वहां लोगों ने देखा कि उसके घर का दरवाजा बंद है। जब लोगों ने उसका दरवाजा खोला तो देखा कि वह खून से लथपथ मरणासन्न अवस्था में पड़ा हुआ है। इसके बाद लोगों ने स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

इस संबंध में डीएसपी दिलू लोहरा ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या की गयी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है। डीएसपी ने कहा कि घटना में जो भी शामिल होंगे। पुलिस जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर देगी।

Barwadih Latehar Latest News