Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: हेरहंज में युवती का अपहरण, विरोध में सभी दुकानें बंद, मामला दर्ज

नितीश कुमार यादव/हेरहंज

लातेहार : बिजरा गांव के रहने वाले आजाद अंसारी पिता जाकिर मियां ने हेरहंज थाना क्षेत्र के हुंबू गांव के ब्रह्मोरिया टोला से एक लड़की का अपहरण कर लिया है। यह घटना 01 मई की दोपहर के बाद की है। अपहरण के बाद लड़की के परिजनों ने काफी खोजबीन की। नहीं मिलने पर 6 मई को हेरहंज थाने को लिखित सूचना दी गयी।

Kidzee Latehar
Kidzee Latehar

सूचना मिलते ही हेरहंज थाना पुलिस ने आजाद अंसारी, जुबरैल अंसारी, सद्दाम अंसारी, पिता जाकिर मियां, जाकिर मियां, रियाज अंसारी पिता ताहिर मियां, आलम अंसारी पिता हाफिज मियां व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ कांड संख्या 22/23 दिनांक 06 मई 2023 धारा 336 (34) भादवी के तहत मामला दर्ज किया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

वहीं आरोपी के खिलाफ थाना पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। हेरहंज थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है और घर में ताला लगा हुआ है।

उधर, इस घटना के विरोध में ब्रह्मोरिया बस स्टैंड के सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर रखी हैं। दुकानदार उमेश लोहरा ने बताया कि बेटी के अपहरण के बाद उसने गम में दुकान बंद रखी। यहां की सभी दुकानें तब तक बंद रहेंगी जब तक कि बच्ची को सकुशल वापस नहीं लाया जाता।

Latehar Herhanj kidnapping News