पलामू: अज्ञात वाहन की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम
पलामू : जिले के छत्तरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-98 फोरलेन ओवरब्रिज पर मामा होटल के सामने मोपेड मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर कार दी, जिससे सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान छत्तरपुर के मसीहानी निवासी विनोद उरांव ( 42 ), वही घायल राजेन्द्र उरांव (55 ) के रूप में हुई है। दोनों मोपेड से डालटनगंज तरफ से आ रहे थे। जैसे ही फोरलेन ओवरब्रिज पर पहुंचे, किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
मौके से छत्तरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घायल राजेन्द्र उरांव को डालटनगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही मृतक के परिजनों ने छत्तरपुर के सरइडीह मोड़ चौक को जाम कर दिया। दोनों तरफ से वाहनों की लम्बी कतार लग गयी है। जाम कर रहे लोगों को छत्तरपुर के थाना प्रभारी शेखर कुमार समझा बुझा रहें है। समाचार लिखे जाने तक सड़क पर जाम लगा हुआ था।
Palamu Latest News Today