Breaking :
||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट||लातेहार: चुनाव प्रशिक्षण में बिना सूचना के अनुपस्थित रहे SBI सहायक पर FIR दर्ज||ED ने जमीन घोटाला मामले में आरोपियों के पास से बरामद किये 1 करोड़ 25 लाख रुपये||झारखंड में हीट वेब को लेकर इन जिलों में येलो अलर्ट जारी, पारा 43 डिग्री के पार||सतबरवा सड़क हादसे में मारे गये दोनों युवकों की हुई पहचान, यात्री बस की चपेट में आने से हुई थी मौत||झारखंड: रामनवमी जुलूस रोके जाने से लोगों में आक्रोश, आगजनी, पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़, लाठीचार्ज||लातेहार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत, महिला समेत चार घायल, दो की हालत नाजुक||बड़ी खबर: 25 लाख के इनामी समेत 29 नक्सली ढेर, तीन जवान घायल||पलामू: महुआ चुनकर घर जा रही नाबालिग से भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस||झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य नज़रुल इस्लाम ने मोदी को जमीन में 400 फीट नीचे गाड़ने की दी धमकी, भाजपा प्रवक्ता ने कहा- इंडी गठबंधन के नेता पीएम मोदी के खिलाफ बड़ी घटना की रच रहे साजिश
Friday, April 19, 2024
झारखंडरांची

रांची: डबल मर्डर का खुलासा, भाई-बहन की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रांची : पंडरा थाना क्षेत्र के जनकनगर में 18 जून को रांची पुलिस ने भाई-बहन की हत्या के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने घटना में शामिल मुख्य आरोपी अर्पित को गिरफ्तार कर लिया है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सिटी एसपी अंशुमान कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि श्वेता और अर्पित के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। अर्पित हमेशा रात में छत पर श्वेता से मिलता था। बाद में श्वेता की मां चंदा देवी को पता चला कि अर्पित को बेटी से प्यार हो गया है। इस पर चंदा देवी ने मना कर दिया, लेकिन श्वेता नहीं मानी और गुप्त रूप से अर्पित से मिलने लगी।

बताया कि 18 जून की रात अर्पित श्वेता से मिलने उसके घर गया था। दोनों सीढ़ी के नीचे थे। इसी बीच श्वेता की मां चंदा देवी ने उठकर दरवाजा खोला और स्कूटी निकाली। उसके बाद जब वह अंदर प्रवेश कर रही थी तो अर्पित और श्वेता दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस पर चंदा देवी ने अर्पित को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने लगी। अर्पित ने गुस्से में आकर सब्जी काटने वाले चाकू से श्वेता की मां चंदा देवी की गर्दन पर तीन-चार बार वार किया। चाकू टूटने के बाद उसने सिर पर हथौड़े से वार कर दिया।

आवाज सुनकर श्वेता का छोटा भाई प्रवीण उठकर मां को बचाने आया तो अर्पित ने भी उसके सिर पर हथौड़े से वार कर दिया। जिस पर ओम वहीं गिर पड़ा। यह सब देख श्वेता ने विरोध करना शुरू कर दिया। तो अर्पित ने भी उसके सिर पर तीन-चार हथौड़े से वार किया। जिससे श्वेता वहीं गिर पड़ी। इसके बाद अर्पित घर के पीछे से छत के रास्ते भाग गया। घटना में भाई-बहन की मौत हो गई थी, जबकि उनकी मां को गंभीर हालत में रिम्स में भर्ती कराया गया थी।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इतने लोगों की जान लेने के बाद आरोपी अर्पित ट्रेन से बिलासपुर, विशाखापत्तनम, भागलपुर से पटना पहुंचा जहां रांची पुलिस ने उसे फतुवा से गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। जिसमें 3 डीएसपी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। उन्होंने कहा कि यह टीम छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम और बिहार भी गई थी।