बाबूलाल मरांडी के हाथों में झारखंड भाजपा की कमान, मिशन 2024 को लेकर बड़ा बदलाव
रांची : भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें दीपक प्रकाश की जगह झारखंड की कमान सौंपी गयी है। प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बाबूलाल मरांडी को लगातार शुभकामनायें और बधाइयां मिल रही है।
मिशन 2024 को लेकर बीजेपी ने झारखंड में बड़ा बदलाव किया है। अगले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बाबूलाल मरांडी को बीजेपी अध्यक्ष की कुर्सी सौंपकर पार्टी ने दिखा दिया है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को उनके संगठनात्मक कौशल पर भरोसा है।