Breaking :
||लातेहार: मनिका में चार प्रवासी मजदूरों के घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख||लातेहार-चतरा अंतरजिला चेक पोस्ट से भारी मात्रा में कैश बरामद, लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल की आशंका||अंकिता को जिंदा जलाने वाले दोषियों को आजीवन कारावास की सजा||लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड व बिहार की पुलिस नक्सलियों के खिलाफ चलायेगी संयुक्त ऑपरेशन||पलामू में दहेज हत्या के आरोपी पति को 10 साल सश्रम कारावास की सजा||झारखंड में भाजपा को झटका, पांच बार के सांसद रहे रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल||पलामू में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, छह लाख की अफीम, डोडा व पोस्ता के साथ एक गिरफ्तार||पलामू व गढ़वा का मोस्ट वांटेड छोटू रंगसांज हत्याकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार||लातेहार: ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, पुत्र की मौत, पिता समेत दो घायल||पलामू में तीन हत्या के मामले में महिला समेत चार गिरफ्तार
Friday, March 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

झारखंड के चाईबासा में आईईडी विस्फोट, कोबरा के छह जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची

नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान हुआ विस्फोट

रांची : चाईबासा जिले के टोंटो थाना क्षेत्र स्थित तुम्बाहाका में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान बुधवार को आईईडी विस्फोट में छह जवान घायल हो गये। घायल कोबरा के चार जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया। चारों जवानों को खेलगांव स्थित स्टेडियम में बने हेलीपैड पर उतारा गया। वहां से एंबुलेंस से मेडिका अस्पताल ले जाया गया।

घायल जवानों में अजय लिंडा (29), शाहरुख खान (27), भरत सिंह राय (26) और मुकेश कुमार सिंह (38) हैं। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि दो अन्य जवानों को भी हेलीकाप्टर से रांची लाया जायेगा। घायलों में अलोक दास (40) और बीर पाल सिंह तोमर शामिल है।

आईजी अभियान एवी होमकर ने बताया कि कोल्हान क्षेत्र के टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका जंगल के पास भाकपा माओवादी नक्सलियों द्वारा बड़ी घटना की सूचना मिली थी। सूचना के बाद कोबरा, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम बनाकर अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में बुधवार दोपहर पुलिस बल को देख नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। पुलिस बल ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें पुलिस बल को भारी होते देख माओवादी घने जंगल की ओर भाग गये। करीब आधे घंटे तक दोनों ओर से फायरिंग होती रही। इसमें गोली लगने से छह जवान घायल हो गये। उन्होंने बताया कि इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।