Breaking :
||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद||मंत्री आलमगीर का PS संजीव लाल और नौकर जहांगीर आलम गिरफ्तार
Wednesday, May 8, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प में शामिल आरोपी गिरफ्तार

लातेहार : सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान पतरातू गांव में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प में शामिल अप्राथमिकी अभियुक्त को सदर थाना पुलिस ने नेगाई स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि 27 जनवरी 2023 को पतरातू गांव में सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद के बाद मारपीट व पथराव की घटना हुई थी। जिसमें कई लोग घायल हो हुए थे और निजी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा था। इस संबंध में लातेहार थाना में कांड संख्या 27/23 दर्ज किया गया था। जिसके बाद से घटना में शामिल आरोपी फरार चल रहे थे।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा एसडीपीओ संतोष मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया था। ताकि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो सके। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। नतीजतन, मामले में छह नामजद प्राथमिकी अभियुक्त अमरेश खान, फैजान खान, येहसान खान, मुस्तफा खान, भोला खान, वारिश खान (सभी नेगाई, लातेहार) ने लातेहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। जबकि अभी भी कई आरोपी फरार चल रहे हैं।

इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना पर मामले के एक अप्राथमिकी अभियुक्त सुहैल खान को नेगाई स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

छापेमारी दल मे पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार, पुअनि गौरव सिंह, देवानंद कुमार, राज रौशन सिन्हा, दिवाकर धोबी समेत आईआरबी व सशस्त्र बल शामिल थे।