Breaking :
||पलामू में छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, 55 मवेशी बरामद||पलामू: राजद नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप||मोदी ने किया झारखंड और बिहार को नक्सलवाद से मुक्त : अमित शाह||किसी के माई के लाल में दम नहीं की आरक्षण को खत्म कर दे : राजनाथ सिंह||झारखंड में 13 मई से खुलेंगे सभी सरकारी व निजी विद्यालय, सरकार ने जारी किया आदेश||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा
Saturday, May 11, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरकोल्हान प्रमंडलझारखंड

चाईबासा में फिर हुआ IED ब्लास्ट, पति की मौत, पत्नी घायल

चाईबासा में IED ब्लास्ट

पश्चिमी सिंहभूम : चाईबासा जिले के चक्रधरपुर में बुधवार सुबह नक्सलियों द्वारा लगाये गये आईईडी ब्लास्ट में पति की मौत हो गयी, जबकि महिला घायल हो गयी।

बताया जाता है कि गोइलकेरा थाना क्षेत्र के इचाहातु में नक्सलियों द्वारा लगाये गये आईईडी बम की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गयी, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। विस्फोट में इचाहातु गांव निवासी कृष्णा पूर्ति (52) की मौत हो गयी, जबकि उसकी पत्नी नंदी पूर्ति (45) विस्फोट के कारण गंभीर रूप से घायल हो गयी।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

जानकारी के पति-पत्नी बुधवार की सुबह अपने खेत में लगी फसल देखने जा रहे थे। मुख्य सड़क से कुछ दूर पगडंडियों से होते हुए खेतों की ओर जाते समय जमीन के नीचे रखा आईईडी फट गया। इससे पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को ग्रामीणों की मदद से मौके से घर लाया गया, जहां कृष्णा पूर्ति की मौत हो गयी। जबकि घायल महिला को इलाज के लिए गोइलकेरा अस्पताल भेजा गया है।

पश्चिमी सिंहभूम जिले के एसपी आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चाईबासा में IED ब्लास्ट