Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडपलामूपलामू प्रमंडल

अब पलामू में छत्तीसगढ़ की महिला डांसर से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

Palamu Gangrape News Today

पलामू : झारखंड के दुमका जिले में एक मार्च की रात स्पेनिश महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला अभी सुलझा भी नहीं है कि पलामू में छत्तीसगढ़ की एक ऑर्केस्ट्रा कलाकार से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आयी है। बताया जा रहा है कि घटना जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र की है।

महिला डांसर को बेहतर इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उसके बयान के बाद पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी फरार है। जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने घटना की पुष्टि की है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने बताया कि तीन आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। दो को गिरफ्तार किया गया है। एक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में 29 वर्षीय अजय कुमार रवि उर्फ अजय कुमार उर्फ छक्का पिता लखन राम, ग्राम कुलिया, थाना पांडु एवं 26 दीवाना उर्फ बिंदेश्वरी कुमार, पिता मुंद्रिका राम, ग्राम उर्सला, थाना-रेहला शामिल हैं। पीड़िता को इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उसकी मेडिकल जांच करायी गयी है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिश्रामपुर के गोलू नामक युवक ने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की रहने वाली महिला आर्केस्ट्रा कलाकार की बुकिंग शनिवार रात के लिए हैदरनगर इलाके के लिए की थी। हैदरनगर में कार्यक्रम नहीं होने पर महिला डांसर और उसकी बहन को लेकर गोलू रविवार की अहले सुबह विश्रामपुर अपने घर ले आया था। यहां दोनों बहनों को अलग-अलग कमरों में रखा। इसी क्रम में 21 वर्षीय महिला आर्केस्ट्रा कलाकार को कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दिया। महिला कलाकार का आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिला हुआ था। हालांकि कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद भी वह होश में थी। इसी क्रम में गोलू और उसके साथ दो अन्य सार्थियों ने उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया।

सुबह करीब 7 बजे उसने अपने पुरुष साथी (सिंगर) को घटना की जानकारी दी और उसे विश्रामपुर बुलाया। इसके बाद वह अचेत पड़ गयी। उसके पुरुष साथी ने उसकी बहन की मदद से महिला डांसर को अचेत अवस्था में लेकर इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती कराया। यहां होश में आने के बाद महिला कलाकार ने घटना की पूरी जानकारी दी। चर्चा है कि आरोपी गोलू दुष्कर्म करने के बाद महिला कलाकार से मामले में कंप्रोमाइज करने के लिए एमआरएमसीएच पहुंचा था।

महिला डांसर के अनुसार वह पिछले दो वर्ष से आर्केस्ट्रा में डांस करते आ रही है। उसका घर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर इलाके में है, लेकिन वह पिछले एक वर्ष से डालटनगंज के जीएलए कॉलेज इलाके में किराये के मकान में रहती है और बुकिंग होने पर आर्केस्ट्रा में डांस करने जाया करती है। गोलू के लिए वह काम करती थी।

गोलू आर्केस्ट्रा की बुकिंग लेता था और उसके बताये पते पर जाकर वह डांस किया करती थी। अचानक उसने इस घटना को अंजाम दिया। दोनों में भाई-बहन का रिश्ता बन गया था।

इधर जानकारी मिली है कि दुष्कर्म की घटना की जानकारी गोलू की पत्नी को भी उसी समय लग गयी थी। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच काफी विवाद भी हुआ। मारपीट की भी नौबत बन गयी। संभावना है कि इसके बाद गोलू मामले में समझौता करने के लिए अस्पताल तक पहुंचा था।

Palamu Gangrape News Today