Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

ब्रेकिंग: बालूमाथ में सड़क दुर्घटना में रोजगार सेवक की मौत, लातेहार भाजपा नेता अमरजीत सिंह के थे छोटे भाई

लातेहार : बुधवार की देर शाम बालूमाथ थाना क्षेत्र की तुम्बागड़ा ग्राम के पास हुई सड़क दुर्घटना में रोजगार सेवक परमजीत सिंह (38 वर्ष) की मौत हो गयी। मृतक परमजीत सिंह लातेहार स्टेशन रोड निवासी आनंद मोहन सिंह के पुत्र और भाजपा नेता अमरजीत सिंह के छोटे भाई थे, जो बालूमाथ पंचायत सचिवालय में रोजगार सेवक के पद पर पदस्थापित थे।

बताया जाता है कि परमजीत बुधवार देर शाम करीब 6:30 बजे बाइक से अपने घर लातेहार जा रहे थे इसी बीच बालू पंचायत के तुम्बागड़ा गांव के पास बाइक के आगे आगे चल रही ट्रैक्टर अचानक मुड़ गयी जिस करण हेलमेट पहने बाइक चालक परमजीत सिंह ट्रैक्टर की ट्रॉली से सीधे टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गये।

आसपास के लोगों की सहायता से उन्हें गंभीर अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां डॉक्टर संजय सिद्धार्थ ने स्थिति को गंभीर और चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। लेकिन रांची ले जाने के क्रम में बालूमाथ थाना क्षेत्र के मुरपा ग्राम के पास घायल रोजगार सेवक परमजीत सिंह ने दम तोड़ दिया।

इस आकस्मिक घटना में परमजीत की मौत को बालूमाथ प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव, अंचलाधिकारी तृप्ति विजया कुजूर, प्रधान सहायक राजीव रंजन, प्रखंड नाजिर सुमित कुमार सिन्हा, बीपीओ मुजफ्फर कमल, पीएम आवास बीपीओ आशीष कुमार केसरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा, प्रखंड के अन्य पदाधिकारी व कर्मी के साथ-साथ बालूमाथ प्रखंड के सामाजिक गणमान्य और जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए अपूरणीयक्षति बताया है। इधर बालूमाथ थाना पुलिस शव को कब्जे में कर लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गयी है।

बालूमाथ रोजगार सेवक एक्सिडेंट न्यूज़