Breaking :
||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित
Wednesday, May 1, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरचंदवापलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: ईंट भट्ठा पर फायरिंग कर अपराधियों ने फैलायी दहशत, कर्मियों को पीटा, संचालक को दी चेतावनी

लातेहार : जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के चिरू गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार की देर रात अपराधियों ने गोलीबारी की। साथ ही भट्ठा संचालक अमित कुमार को व्हाट्सएप पर कॉल कर रंगदारी की मांग की। घटना के बाद कर्मियों में भय का माहौल है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात मजदूर भट्ठे के किनारे सोये हुए थे। इसी दौरान हथियारबंद अपराधी वहां पहुंचे और पांच राउंड फायरिंग की। अपराधियों ने कुछ कर्मियों की पिटायी भी की। इसके बाद घटनास्थल से ही अपराधियों ने भट्ठा संचालक को व्हाट्सएप पर कॉल कर रंगदारी नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। इसके बाद अपराधी वहां से चले गये। अपराधियों के जाने के बाद कर्मियों ने घटना की जानकारी संचालक को दी।

बाद में मंगलवार को भट्ठा संचालक अमित ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच कर रही है। एसपी अंजनी अंजन के निर्देश पर पुलिस टीम ने अपराधियों के खिलाफ छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Latehar Latest News Today