Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: लापरवाह वाहन चालक हो जायें सावधान! कल से पुलिस चलायेगी जिलेभर में सघन वाहन चेकिंग अभियान

लातेहार वाहन चेकिंग अभियान

रुपेश कुमार अग्रवाल/लातेहार

वाहनों को किया जायेगा सीज, जेल भी भेजे जा सकते हैं लापरवाह चालक

लातेहार : असुरक्षित रूप से वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ लातेहार जिला पुलिस कड़ा रुख अख्तियार करने जा रही है। गुरुवार से बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चलाने वाले और बिना सीट बेल्ट लगाये चार पहिया वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा। इस दौरान लापरवाही करते पकड़े जाने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। पुलिस अब वाहनों को सिर्फ जुर्माना लगाकर नहीं छोड़ेगी बल्कि वाहन को सीज कर लेगी। इतना ही नहीं बल्कि लापरवाह चालकों को जेल भी भेजने की योजना पुलिस ने बनायी है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने बुधवार को बताया कि लातेहार जिले में सड़क दुर्घटना में लगातार लोगों की जान जा रही है। पुलिस के द्वारा सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान भी चलायी जाती रही है। लापरवाह चालकों को पुलिस ने फूल और गुलदस्ता देकर समझाने का भी प्रयास किया। परंतु लोग हेलमेट पहने और सीट बेल्ट लगाने जैसे सड़क सुरक्षा के प्रारंभिक नियमों का भी पालन नहीं कर रहे। ऐसे में पुलिस अब लापरवाह चालकों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने जा रही है।

एसपी ने की सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील

एसपी ने जिलेवासियों से सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की है। एसपी ने कहा कि लातेहार जिले के सभी दोपहिया वाहन चालक अनिवार्य रूप से हेलमेट लगायें नहीं तो प्रशासनिक कार्रवाई के लिए तैयार रहे। जिले के सभी प्रखंडों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलायी जायेगी।

लातेहार वाहन चेकिंग अभियान