Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
गारूपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: गारू में पेड़ के फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

गोपी कुमार सिंह/गारू

लातेहार : जिले के गारू थाना क्षेत्र के कुई गांव निवासी 45 वर्षीय केश्वर सिंह ने पेड़ के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसने रविवार की सुबह बैगाटोली गांव में पेड़ के फंदे से लटक कर उसने आत्महत्या की है।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मानसिक संतुलन खो बैठा था। वह पिछले कुछ दिनों से तरह-तरह की गतिविधियां कर रहा था।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इधर, घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे चार बच्चे छोड़ गया है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला पूरी तरह स्पष्ट हो जायेगा।