Breaking :
||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडलसतबरवा

पलामू प्रवास के दौरान सतबरवा में बाबूलाल मरांडी ने कहा- झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर BJP जीतेगी

पलामू : अपने तीन दिवसीय पलामू प्रवास के पहले दिन शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के सतबरवा पहुंचने पर भंडरिया विधायक आलोक चौरसिया के नेतृत्व में पेट्रोल पंप स्थित कंचन ढाबा के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिला पार्षद सुधा कुमारी ने अंग वस्त्र व गुलदस्ता देकर मरांडी का स्वागत किया।

Babulal Marandi in Satbarwa
Babulal Marandi in Satbarwa

इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर घर-घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा किये गये जनकल्याणकारी कार्यों से लोगों को अवगत कराकर ‘अबकी बार 400’ के संकल्प को मजबूत करने का निर्देश दिया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि झारखंड की झामुमो सरकार ने हर क्षेत्र को लूटा है और कुछ नहीं छोड़ा है। विपक्ष को समझ नहीं आ रहा है कि लोकसभा चुनाव में किसे लड़ाया जाये। उन्हें उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे हैं, जबकि बीजेपी ने सभी 14 लोकसभा क्षेत्रों से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

मौके पर प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र पांडे, आशीष सिन्हा, राणा प्रताप कुशवाहा, विकास तिवारी, सोनू सिकंदर, चंचल यादव, अजय उरांव, प्रीति गुप्ता, रिंकी यादव, अतुल कुमार, अनुज चंद्रवंशी, पप्पू सिंह, अशोक यादव सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Babulal Marandi in Satbarwa