Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया पदभार ग्रहण, झामुमो ने जमकर साधा निशाना

बूथ हम जीते तो लोकसभा और विधानसभा चुनाव भी हम जीतेंगे : बाबूलाल

रांची : भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के पदभार ग्रहण पर पार्टी ने शनिवार को भव्य स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने जिस उम्मीद और विश्वास से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी है, सभी के सहयोग से उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। सभी के सहयोग से ही 2024 को हम सबों को फतह करना है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि जिस प्रकार सभी का सहयोग पार्टी को मिलता रहा है, हमें भी सभी का सहयोग मिलता रहेगा। चुनाव में असली लड़ाई बूथों पर होती है। इसलिए जहां बूथों का गठन अधूरा है उसे संगठन महामंत्री को दिए गए समय सीमा के अंदर पूरा करना है। बूथ हम जीते तो लोकसभा और विधानसभा चुनाव भी हम जीतेंगे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, विधायक, सांसद आदि द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक संपन्न करने की बात दुहराई।

मरांडी ने कहा कि झारखंड की सरकार लुटेरी है। कोयला, बालू, पत्थर, जमीन तक को लूटने का काम किया है। भ्रष्टाचार चरम पर है। अधिकारी और सरकार को बताना होगा कि भाजपा के कार्यकर्ता अब जाग चुके हैं। कोई गड़बड़ी नहीं चलेगी।

कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, वरिष्ठ भाजपाई कड़िया मुंडा, झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर झामुमो ने साधा जमकर निशाना

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्या ने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक ऐसे नेता के हाथों में पार्टी का कमान सौंपा है, जो 2019 के बाद विधायक दल का नेता तक नहीं बन पाया।

उन्होंने पूछा कि क्या विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का दंभ भरने वाली भाजपा के पास संगठन का एक भी व्यक्ति नहीं, जिसके पास प्रदेश अध्यक्ष बनने की काबिलियत है। प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर आयातित व्यक्ति को जगह देना पड़ा। 14 वर्षों तक वनवास में रहने वाले बाबूलाल मरांडी ने विगत सात वर्षों तक पानी पी-पीकर प्रधानमंत्री को कोसने का काम किया। भट्टाचार्या शनिवार को पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बाबूलाल मरांडी को कोढ़ कहा। यहां तक कहा कि भाजपा ने तीसरी दुनिया से उठाकर केंद्र में मंत्री बनाया। वैसे व्यक्ति को आज प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। ये भाजपा का दिवालियापन है। उन्होंने भाजपा के स्नेह मिलन पर कहा कि कितना स्नेह है लोगों के अंदर, ये गौर करने वाली बात है। भाजपा के लोग आदिवासी सम्मान की बात करते हैं लेकिन मध्य प्रदेश के सीधी की बात करना भूल गए।

भट्टाचार्या ने कहा कि पटना में विधानसभा का घेराव करने वाले भाजपा नेता पुलिस पर मिर्ची का पाउडर फेंकते हैं और लाठीचार्ज होता है। भोपाल में प्रधानमंत्री मोदी एनसीपी को नेशनल करप्ट पार्टी कहते हैं। बिना नाम लिये मुख्य अभियुक्त को महाराष्ट्र का उप मुख्यमंत्री बनाया जाता है। सिंचाई घोटाला, कृषि घोटाला और तमाम घोटाले वाले विभाग का जिम्मा टूटे हुए एनसीपी के पास है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के पहले दिन ही बाबूलाल को अंदर से डर लग रहा है। बकोरिया गोली कांड, तपकरा गोली कांड और मुरहू गोली कांड पर अब बाबूलाल नहीं बोलेंगे। डोमिसाइल आंदोलन में बाबूलाल मरांडी ने माचिस लगाने का काम किया था। तीन आदिवासी युवकों की मौत हुई थी। इसका खुलासा भी 24 जुलाई को हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का हाल 2009 और 2004 की तरह होने वाली है। केवल एक सीट कोडरमा भाजपा के पास थी। 13 सीट हमारी थी। 2024 में एक भी सीट भाजपा नहीं जितेगी। बाबूलाल सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे।