Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

आदिवासी दिवस के नाम पर मनाया सोरेन राज परिवार दिवस, बैनर-पोस्टर में राज्य के महान विभूतियों को नहीं मिली जगह : बाबूलाल मरांडी

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को राज्य सरकार द्वारा आयोजित आदिवासी दिवस समारोह में झारखंड के वीर शहीदों, महान क्रांतिकारियों के हुए अपमान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

मरांडी ने कहा कि समारोह के प्रचार-प्रसार में करोड़ों रुपये खर्च किये गये लेकिन पोस्टर-बैनर में राज्य के महान विभूतियों सिदो कान्हु, चांद भैरव, तिलका मांझी, भगवान बिरसा मुंडा को कोई जगह नहीं दी गयी।

उन्होंने कहा कि सत्ता के अहंकार में जब सत्ताधारी वीर क्रांतिकारियों का तिरस्कार करने लगे तो उसका पतन सुनिश्चित है। प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह सोरेन राज परिवार के डायरेक्टरशिप में चल रहे झामुमो की ऐसी ही नियत है।

उन्होंने कहा कि आदिवासी महोत्सव और जीवन दर्शन की झलकियों के नाम पर रांची की सड़कों पर आदिवासियों की जमीन लूट कर अरबपति बनने वाले पिता-पुत्र अपनी झलकियां दिखा रहे हैं।

मरांडी ने कहा कि झारखंड की जनता अपने महान विभूतियों का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अगले चुनाव में आदिवासी समाज इनके किये की सजा देकर सबक सिखायेगी।