Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू में बाइक सवार अपराधियों ने व्यवसायी पर किया हमला, मारी गोली, गंभीर

पलामू : जिले के छतरपुर बाजार में बाइक सवार अपराधियों ने चीनी व्यवसायी शुभम गुप्ता की गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एमआरएमसीएच रेफर कर दिया गया।

गोली मारने वाले अपराधियों की संख्या तीन थी। व्यवसायी शुभम कुमार कलेक्शन के लिए निकले थे। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार ने गुरुवार को घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। कारण स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। पूरी टीम अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी में जुटी है।

बताया जा रहा है कि गोली मारने से पहले हमलावरों ने कार का शीशा उतरवाया, गोली मारी और हवाई फायरिंग करते हुए जपला की ओर भाग निकले। घायल युवक हरिहरगंज के व्यवसायी शंकर गुप्ता का पुत्र बताया जाता है। इस घटना के बाद इलाके के व्यवसायियों में दहशत है। लोगों ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की है। हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गयी है।