Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में इंस्पेक्टर रैंक के 40 पुलिस अधिकारियों का तबादला, देखें सूचि

रांची : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने इंस्पेक्टर रैंक के 40 पुलिस पदाधिकारी का तबादला किया है। इस संबंध में संबंधित अधिसूचना डीआईजी कार्मिक की ओर से शुक्रवार की देर शाम जारी कर दी गयी है।

जारी अधिसूचना के अनुसार मोहम्मद रुस्तम को स्पेशल ब्रांच रांची, मुनु टुडू को एसीबी रांची, नूतन मोदी को सीआईडी रांची, उज्जवल कुमार साह को सीआईडी रांची, गजेंद्र कुमार पांडे को सीआईडी रांची रविंद्र कुमार सिंह को झारखंड जगुआर, शैलेश कुमार चौहान को जेएपीटीसी पदमा, रामनारायण चौधरी को एसीबी रांची, विनय कुमार राम को एसीबी रांची, दिनेश कुमार सिंह को झारखंड जगुआर, सुजीत कुमार को कोडरमा, रत्नेश मोहन ठाकुर को लोहरदगा, आदिकांत महतो को रांची, सहदेव प्रसाद को देवघर, अनिल कुमार को देवघर, गुलाब सिंह को गढ़वा, परमेश्वर लेयांगी को जेएपीटीसी पदमा, नवीन कुमार सिंह को देवघर, सुरेश कुमार मंडल को रांची, जोसेफ फ्रांसिस तिर्की को बोकारो, अनिल कच्छप को बोकारो, अशोक कुमार 1 को बोकारो, दिवाकर मंडल को बोकारोराज बल्लव पासवान को बोकारो, संजय कुमार को बोकारो, रूपेंद्र कुमार राणा को बोकारो, नवल किशोर सिंह को बोकारो,मनोज कुमार को गिरिडीह, धर्मपाल कुमार को गिरिडीह, राजेश रंजन को गिरिडीह, रामाकांत तिवारी को गिरिडीह, रविन्द्र कुमार सिंह को गिरिडीह, श्याम किशोर महतो को गिरिडीह, ज्ञान रंजन सिंह को गिरिडीह, भिखारी राम को गिरिडीह, अनूप बी पी केरकेट्टा को गिरिडीह, ममता कुमारी को गिरिडीह, मो कमाल खां को गिरिडीह और अजय कुमार को गिरिडीह तबादला किया गया है।

जारी आदेश में मुख्यालय की ओर से सभी एसएसपी और एसपी को इंस्पेक्टरों को जल्द विरमित कर प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा गया है।