Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष

पलामू : बिहार के औरंगाबाद जिले के देव से बारातियों को लेकर वापस लौट रही गजना मईया नामक बस (बीआर 45 पी 6203) शुक्रवार को पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव में नागबाबा चबूतरा के समीप पलट गयी। आसपास के लोगों ने बस में फंसे सभी 12 बारातियों को बाहर निकाला और अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बारात भुनेश्वर प्रजापति के पुत्र अजय प्रजापति की थी और सभी बाराती गुरुवार को पतरिया से बिहार के देव गये थे। वापसी में पतरिया पहुंचने से एक किलोमीटर पहले ही यह घटना घट गयी। ग्रामीणों में इस बात को लेकर रोष था कि गत वर्ष ही सरगड़ा मोड़ से वाया बिलासपुर, नौडीहा, सड़ेया गांव की सड़क मरम्मत करायी गयी थी। इसके बावजूद वर्तमान में इस पथ की माली हालत खराब होने और जगह-जगह गड्ढे में तब्दील होने से बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। उन्होंने संबंधित निर्माण कंपनी को काली सूची में डालने व कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की।

सूचना पर विधायक कमलेश सिंह, प्रतिनिधि अजित सिंह, योगेन्द्र सिंह उर्फ गुड़डू सिंह ने पहुंचकर सभी घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने पतरिया गांव के घायल बाराती अर्जुन प्रजापति (45), गोपाल प्रजापति (50), महेन्द्र प्रजापति (45), जितेन्द्र प्रजापति (40), कमलेश राम (35), दुर्गा प्रजापति (45) सहित अन्य से कुशलक्षेम लेने के बाद उन्हें पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों से भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इनके समुचित इलाज में कहीं भी बाधा नहीं होगी।

Palamu Accident News Today