Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश

Palamu Latest News Today

पलामू : जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के अर्जुनडीह गांव के नजदीक सुखनदिया (मंदेया) नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गयी। दोनों महुआ चुनने के लिए गयी थीं। नदी में नहाने के दौरान दोनों डूब गयीं। लड़कियों की पहचान अर्जुनडीह निवासी राशीद अंसारी की पुत्री 10 वर्षीय आपदा खातून एवं 8 वर्षीय आजरा खातून के रूप में हुई है। दोनों के शव नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे दोनों बहनें गांव के पास में महुआ चुनने गयी थीं। आपदा एवं आजरा के साथ गांव की तीन बच्ची भी साथ में महुआ चुनने गयी थीं। इसी क्रम में पांचों बच्चियां सुखनदिया (मंदेया) नदी में उतरकर नहाने चली गयीं। आपदा नहाते के दौरान आगे बढ़ गयी और बीच में बने 10 फीट गहरे गड्ढे में समा गयी। उसके पीछे उसकी छोटी बहन आजरा भी चली गयी। जब दोनों नदी से बाहर नहीं निकलीं तो अन्य तीनों बच्चियों ने गांव में जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। गांव के लोग बच्चियों के साथ नदी के पास में गये और नदी में खोजने के लिए उतरे। काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों के शव बाहर निकाले गये।

गांव के लोगों में इस घटना से काफी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि बालू माफिया द्वारा जेसीबी से बालू निकाला जाता है और जगह-जगह पर दस-दस फीट के गड्ढे बना दिये हैं। इन गड्ढों में पानी जमा हुआ था। बालू माफिया की वजह से दोनों बच्चियों की जान चली गयी है।

कउवल पंचायत के पूर्व मुखिया अब्दुल जलील ने कहा कि सुखनदिया में बालू उठाव के दौरान अगर गड्ढा नहीं बना होता तो दोनों मासूम बच्चों की जान नहीं जाती। उन्होंने छत्तरपुर के पदाधिकारियों से मांग की कि इस घटना पर तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाये, ताकि दोबारा ऐसी घटना ना हो।

Palamu Latest News Today