Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल

पलामू : डालटनगंज शहर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन से आगे हनुमान मंदिर के सामने मुख्य सड़क पर दो ऑटो आपस में टकरा गये। इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी, जबकि एक ही परिवार के 9 लोग घायल हो गये। सभी घायलों को एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है।

एमआरएमसीएच में भर्ती एक घायल ने बताया कि सारे लोग 23 अप्रैल को शादी समारोह में लठैया के लरमी में बहनोई सत्येन्द्र सिंह के घर गये थे। भांजे की शादी थी। वहां से आज सुबह लौट रहे थे। रास्ते में यह दुर्घटना हो गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मृत महिला की पहचान राजधानी देवी (32) पति अर्जुन सिंह के रूप में हुई है। घायलों में सविता देवी (30) पति उमेश सिंह, कविता देवी (40) पति अनिल सिंह, अर्जुन सिंह (35) पिता सुरेश सिंह, ममता कुमारी (15) पिता मनोज सिंह, कमल देवी (40) पति मनोज सिंह, शकुंती देवी (25) पति अनिल सिंह, सुजीत कुमार (12) पिता अर्जुन सिंह, मनीषा कुमार (5) पिता संतोष सिंह, लक्ष्मी कुमारी (5) पिता मनोज शामिल हैं। सभी घायल पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के छापर गांव निवासी बताये गये हैं। घटना के बाद से दोनों ऑटो के चालक फरार हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Palamu Accident News Today