Breaking :
||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: जमीन के नीचे जार में छिपाकर रखे गये भारी मात्रा में गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, जेल

लातेहार : उत्पाद विभाग और सदर पुलिस ने संयुक्त रूप से सदर थाना क्षेत्र के पांडेपुरा पंचायत के मानिकपुरा गांव में छापेमारी अभियान चलाकर 6.85 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर उपेन्द्र यादव पिता विनोद यादव मानिकपुरा का रहने वाला है। बरामद गांजे की कीमत बाजार में साढ़े तीन लाख रुपये आंकी गयी है।

उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर सोनू कुमार ने बताया कि उत्पाद अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि मानिकपुरा गांव में अवैध गांजा का कारोबार चल रहा है। इस सूचना पर एक टीम गठित कर उपेन्द्र यादव के घर में छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान घर के पीछे गौशाला में जमीन के नीचे चार जार में छिपाकर रखा गया 6.85 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी उपेन्द्र यादव ने बताया कि घर में भी गांजा तैयार किया जाता था, इसके बाद इसे स्थानीय बाजार में बेच दिया जाता है।

इस छापामारी अभियान में अंचल अधिकारी अरविंद देवाशीष टोप्पो, एएसआई कृष्णपाल सिंह समेत कई जवान शामिल थे।

Latehar Ganja Smuggler Arrested