Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड: आठ IFS अफसरों को अतिरिक्त प्रभार, PTR के कुमार आशीष को मेदिनीनगर वन प्रमंडल पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार

रांची : राज्य सरकार ने आठ आईएफएस (भारतीय वन सेवा) को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने इस संबंध में सोमवार देर रात अधिसूचना जारी की है। बंजर भूमि विकास बोर्ड के कार्यकारी निदेशक पद पर पदस्थापित शशिकर सामंत को अपने कार्यों के अलावा वन्य प्राणी एवं मुख्य वन्य प्राणी प्रतिपालक झारखंड रांची का प्रधान मुख्य वन संरक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसी प्रकार एफडीए के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदस्थापित विश्वनाथ साह को निदेशक झारपार्क्स का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। दुमका के क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदस्थापित सतीश चंद्र राय को प्रादेशिक अंचल वन संरक्षक देवघर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रतीक्षारत सत्य प्रकाश नेगी को कार्य नियोजना अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक की जिम्मेवारी सौंपी गयी है। देवघर के वन प्रमंडल पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित राजकुमार साह को देवघर का सामाजिक वानिकी प्रमंडल का वन प्रमंडल पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

पलामू टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक कुमार आशीष को मेदिनीनगर का वन प्रमंडल पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सामाजिक वानिकी योजना अनुश्रवण एवं मूल्यांकन प्रमंडल का वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास उज्जवल को सिमडेगा का वन प्रमंडल पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। रांची के वन प्रमंडल पदाधिकारी श्रीकांत वर्मा को सामाजिक वानिकी प्रमंडल रांची का वन प्रमंडल पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Jharkhand IFS additional charge