Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Saturday, May 18, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरउत्तरी छोटानागपुरझारखंड

हजारीबाग: दो बेटियों समेत डेंटल डॉक्टर का घर से संदिग्ध हालत में मिला शव

Hazaribagh dental doctor news

हजारीबाग : हजारीबाग के विष्णुपुरी में एक डेंटल डॉक्टर और उनकी दो बेटियों का शव उनके घर से बरामद किया गया है। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

जानकारी के अनुसार मृतक डॉक्टर का नाम डॉ राजकुमार साव (40) और उनकी दो बेटियों का नाम अनवी कुमारी (08) और अध्या कुमारी (05) है। तीनों का शव उनके विष्णुपुरी स्थित आवास से बरामद हुआ। मृतक डॉक्टर का हाथ कटा हुआ और खून से सना हुआ था। डॉक्टर सहित बच्चों का मौत रहस्यमय है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक डॉक्टर राजकुमार मूलत: जिले के कटकमसांडी चट्टी के रहने वाले थे। वे डेंटल डॉक्टर थे और शहर के झील टॉवर में बैठते थे।

इधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही हजारीबाग विधायक सह हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मनीष जायसवाल के निर्देश पर तत्काल उनके मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी अस्पताल पहुंचे और मृतक परिवार के सहयोग में जुटे रहें। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रंजन चौधरी ने इस घटना को संदेहास्पद बताते हुए हजारीबाग प्रशासन और पुलिस से इस घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

Hazaribagh dental doctor news