Saturday, February 15, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में सिपाही रैंक के करीब चार हजार रिक्त पदों को भरने की कवायद तेज

रांची : झारखंड पुलिस ने कांस्टेबल रैंक के करीब चार हजार रिक्त पदों को भरने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। डीजीपी अजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में इसकी समीक्षा की। रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि रिक्त पदों को भरने से उग्रवादी संगठनों, संगठित आपराधिक गिरोहों, साइबर अपराधियों के खिलाफ चौतरफा कार्रवाई के साथ-साथ अन्य आपातकालीन सेवाएं, कानून व्यवस्था बनाये रखने, महिलाओं के खिलाफ अपराध की रोकथाम और अन्य सभी प्रकार के अपराधों पर कार्रवाई करने में सुविधा होगी।

गौरतलब है कि झारखंड सरकार के निर्देश पर झारखंड पुलिस के स्तर पर रिक्त पदों को जल्द भरने की तैयारी की जा रही है और जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी।

Jharkhand constable rank Vacancy