Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडदक्षिणी छोटानागपुर

गुमला में तेज रफ़्तार का कहर, सड़क हादसे में दो छात्रों की दर्दनाक मौत

Gumla Accident News Today

गुमला : गुरुवार की रात शहर से सटे पालकोट रोड स्थित बेहरा टोली के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़ी बोलेरो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बाइक चालक अंकित उरांव (18) की मौके पर ही मौत हो गयी। बाइक में पीछे बैठा प्रियांशु कुमार (17) गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाने के एएसआई दबंग पांडे मौके पर पहुंचे और दोनों को ऑटो से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर किस्कू ने अंकित की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रियांशु कुमार को रिम्स रेफर कर दिया गया है। लेकिन रांची ले जाने के दौरान रास्ते में ही प्रियांशु की मौत हो गयी। दोनों युवक शास्त्री नगर के रहने वाले थे। अंकित डीएवी में इंटरमीडिएट का छात्र था। जबकि प्रियांशु एसएस प्लस टू स्कूल में इंटरमीडिएट का छात्र था।

जानकारी के अनुसार दोनों अपाची बाइक से बेहरा टोली से गुमला की ओर आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। शुक्रवार को दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिये गये।

Gumla Accident News Today