Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Saturday, May 18, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडसंथाल परगना

दुमका में फिर पेट्रोल कांड, प्रेमिका और उसकी मां पर पेट्रोल डाल कर प्रेमी ने लगायी आग

दुमका : दुमका जिले में एक बार फिर सनकी प्रेमी ने प्रेमिका और उसकी मां पर पेट्रोल डाल आग लगा दी। घटना मसलिया थाना क्षेत्र स्थित सीतासाल की है।

बताया जताा है कि सुनीराम किस्कू नामक एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका मेरिका हेंब्रम को अपने घर चलने की ज़िद करने लगा। इस प्रपोजल को प्रेमिका नहीं मानी तो सोमवार की देर रात प्रेमी घर पहुंच दोनों पर पेट्रोल डाल आग लगी दी। प्रेमिका मेरिका अपनी मां बड़की मुर्मू के साथ सो रही थी। दोनों आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गयी। गंभीर हालत में दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

वहीं मसलिया थाना पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित सुनीराम किस्कू को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी सुनीराम किस्कू दो सप्ताह पहले प्रेमिका को वापस ले जाने आया तो उसने साथ जाने से इंकार कर दिया। परिजनों के अनुसार साथ जाने से मना करने पर सुनीराम ने जान से मारने की धमकी दी थी। उसके बाद वह चला गया। फिर सोमवार रात पहुंचकर घटना को अंजाम दिया। ट्रेनी डीएसपी आकाश भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तार सुनीराम ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। फिलहाल पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

जानकारी के अनुसार सीतासाल गांव की रहने वाली मेरिका हेंब्रम की शादी बगल के ही सुपाईडीह गांव में हुई थी, जिसमें उसे एक पुत्र और पुत्री भी हुई। मेरिका के पति की बीमारी से मौत हो जाने के बाद दोनों बच्चों को ससुराल में ही छोड़ वापस अपने मां के घर सीतासाल गांव आ गयी। काम धाम के सिलसिले में मेरिका केरल पहुंची वहां चाय बगान में काम के दौरान असम के बोगाईगांव निवासी सुनीराम किस्कू के साथ जान पहचान हुआ। दोनों के बीच हुए जान पहचान प्रेम प्रसंग में बदल गया। सुनीराम प्रेमिका को अपने साथ असम स्थित घर ले गया, जहां उसे पता चला कि उसका प्रेमी पहले से शादीशुदा है। इसके बाद वापस दुमका लौट गयी। दुबारा जब प्रेमी लेने पहुंचा, तो यह कहते हुए साथ जाने इंकार कर दी कि वह पहले से शादीशुदा है। इसके बाद प्रेमी घटना को अंजाम दिया।

गौरतलब है कि वर्ष 2022 में दुमका में पेट्रोल कांड की तीन घटना घटनाएं हुई थीं, जिसमें तीन युवतियों की मौत हुई थी। पहली घटना नगर थाना क्षेत्र की थी, दूसरी जरमुंडी थाना क्षेत्र जबकि तीसरी घटना गोपीकान्दर थाना क्षेत्र की थी। इन तीनों मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वर्तमान में तीनों मामला न्यायिक प्रक्रिया के अधीन है।

Dumka petrol incident news