Breaking :
||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरकोल्हान प्रमंडलझारखंड

चाईबासा: नक्सलियों की योजना विफल, सर्च ऑपरेशन में दो IED बम बरामद

Chaibasa IED bombs recovered

पश्चिमी सिंहभूम : चाईबासा के टोंटो थाना क्षेत्र के पटातोरब और चिड़ियाबेड़ा के बीच जंगली पहाड़ी इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान दो आईईडी बम बरामद किये गये हैं। बरामद आईईडी में एक 10 किलो का और एक पांच किलो का शामिल है।

एसपी आशुतोष शेखर ने मंगलवार को बताया कि सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों के जरिये लगाये गये दो आईईडी बरामद किया गया है। दोनों आईईडी को डिफ्यूज कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछू, चमन, कांडे, अजय महतो, सांगेन अगरिया और अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है।

इसी सूचना पर गत 10 अक्टूबर से पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, 203 बटालियन, 205 बटालियन, झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 बटालियन, 197 बटालियन, 157 बटालियन, 174 बटालियन, 193 बटालियन, 07 बटालियन, 26 बटालियन की टीम लगातार अभियान चला रही है। नक्सलियों के खात्मे तक अभियान जारी रहेगा।

गौरतलब है कि गत 18 दिसंबर को भी जिले के सोनुवा थाना क्षेत्र से तीन आईईडी बम बरामद किये गये थे।

Chaibasa IED bombs recovered