Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: घर में घुसकर युवक को गोली मारने के तीन आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार

पलामू : जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अमन चैन मोहल्ले में 24 जनवरी को हुई गोलीबारी की घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के औरंगाबाद जिले के माली थाना क्षेत्र के सिमरी धमनी गांव का रंजय कुमार पासवान और हुसैनाबाद के जपला निवासी रिशु पासवान उर्फ रिशु राज और दीपक कुमार सिंह शामिल हैं।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

एसपी रिष्मा रमेशन ने गुरुवार को बताया कि नशा करने के दौरान विवाद होने बाद गौतम सिंह को गोली मारने की योजना बनायी गयी थी। घटना से पहले रंजय कुमार पासवान और रिशु पासवान गौतम के घर आकर नशा कर रहे थे। इसी बीच दीपक और विवेक वहां पहुंचे और गोली चलायी। इस संबंध में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक आरोपी विवेक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Palamu Crime News Today