Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: प्रेम प्रसंग से नाराज भाइयों ने कर दी नाबालिग बहन की गला दबाकर हत्या, भाई और जीजा गिरफ्तार

Palamu Crime News Today

पलामू : जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के खडार टोला में बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाइयों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के एक भाई और जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपी फरार हैं। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

एसपी रिष्मा रमेशन ने गुरूवार को अपने कार्यालय में जानकारी दी कि नाबालिग बहन अपने प्रेमी से मिलने गयी थी, इसी बात पर परिजन नाराज हो गये। उनकी नाराजगी इतनी बढ़ गयी कि चारों भाइयों ने मिलकर अपनी ही बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड को अंजाम देने में बहनोई भी शामिल रहा। घटना के बाद लड़की के परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ एफआईआर भी करवा दी। हालांकि जांच में प्रेमी निर्दोष साबित हुआ। आरोपी चार में एक भाई एवं एक बहनोई को गिरफ्तार किया गया। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पांच जनवरी को नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के खडार गांव के उपरलिटांड़ से एक नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ था। इसको लेकर लड़की के परिजनों ने उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी। परिजनों ने बताया था कि 3 जनवरी की रात उनकी लड़की अपने प्रेमी के साथ गयी थी, उसके बाद वो वापस नहीं लौटी है और 5 तारीख को उसका शव बरामद हुआ। परिजनों ने प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया था और नामजद एफआईआर दर्ज करवाई थी।

पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि प्रेमी ने लड़की को उसके घर सकुशल पहुंचा दिया गया था। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर भी इसकी पुष्टि हुई। परिजन अपनी पुत्री के प्रेम संबंध से नाराज थे। बाद में नाबालिग के चार भाई (तीन चचेरे) और चचेरे बहनोई ने मिलकर उसकी हत्या की योजना तैयार की। चचेरे भाइयों और बहनोई ने लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को उपरलिटांड़ के पहाड़ पर एक पेड़ से लटका दिया था।

पुलिस ने नाबालिग लड़की के भाई गुड्डू कुमार उर्फ चंदन कुमार और बहनोई सुडु कुमार को गिरफ्तार किया है। सुडु बिहार के औरंगाबाद के ढिबरा का रहने वाला है। शुरुआत में इसे आत्महत्या बताया जा रहा था पर अनुसंधान के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Palamu Crime News Today