Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडलसतबरवा

सतबरवा में अवैध खनन के खिलाफ डीएमओ की कार्रवाई, ईंट भट्ठा ध्वस्त कर केस दर्ज

पलामू : जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने एक बार फिर सतबरवा प्रखंड क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की। पोलपोल के धमधमवा टोला में अवैध रूप से संचालित जीएमपी ब्रिक्स मोबाइल चिमनी ईंट भट्ठा को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान एक लाख कच्ची ईंटें भी जब्त की गयीं। साथ ही ईंट भट्ठा चलाने वाले चैनपुर के प्रिंस सिंह और उसके साथी मेदिनीनगर निवासी ज्ञान नंदन सिंह के खिलाफ सतबरवा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

डीएमओ ने बताया कि जिले में अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन की रोकथाम को लेकर उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश के आलोक में सोमवार को एक बार फिर सतबरवा क्षेत्र में कार्रवाई की गयी। उन्होंने कहा कि दोबारा अवैध ईंट भट्ठा संचालन पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने आम जनता से भी जिले में कहीं हो रहे अवैध खनन की जानकारी देने की अपील की है।

Satbarwa Palamu Latest News