Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी मां, रोते-रोते तोड़ा दम

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के मोंगर गांव में बेटे सुरेश सिंह की आत्महत्या का सदमा उसकी मां बर्दाश्त नहीं कर सकी और एक दिन बाद बुधवार की सुबह उसकी मां कोइली कुंवर (70) की भी मौत हो गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि बेटे की आत्महत्या की खबर के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल था। मंगलवार को बेटे का अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद रात में ही उसकी मां की भी तबीयत बिगड़ गयी और सुबह उसकी भी मौत हो गयी। यह जानकारी गांव में जिस किसी को भी मिली उसकी आंखें नम हो गयीं। बुधवार को मां का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। जिसमें गांव के सैकड़ों लोग शामिल हुए।

मोंगर पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य पिंटू रजक ने बताया कि बेटे की आत्महत्या को मां बर्दाश्त नहीं कर सकी। सदमे के कारण उसकी मां की भी जान चली गयी। उन्होंने कहा कि परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

आपको बता दें कि सोमवार की रात सुरेश सिंह ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। घटना ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है। पूरे गांव में शोक की लहर है।

Latehar Latest News Today