Saturday, March 22, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

पलामू दौरे पर जाते समय लातेहार में रुके भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Babulal Marandi Reached Latehar

पलामू : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी दो दिवसीय पलामू दौरे पर जाने के क्रम में गुरुवार को लातेहार में रुके। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मौके पर मरांडी ने कार्यकर्ताओं से हाल समाचार लिया और संगठन को मजबूत करने की बात कही।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इसके बाद सड़क मार्ग से मरांडी मेदिनीनगर पहुंचे। पलामू सीमा में प्रवेश करने पर सतबरवा में जगह-जगह मरांडी का स्वागत किया गया। परिसदन में उनका रात्रि विश्राम होगा और अगले दिन शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे जिला मुख्यालय से सटे चैनपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। डेढ़ बजे प्रखंड के नरसिंहपुर पथरा-लोकेया मैदान में स्व. अनिल चौरसिया मेमोरियल राज्यस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन करेंगे। इसके बाद ढाई बजे रांची के लिए सड़क मार्ग से ही प्रस्थान कर जायेंगे।

इधर फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर स्पोटिंग क्लब लोकेया की ओर से तैयारी पूरी कर ली गयी है। मैदान को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। मरांडी के पलामू आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Babulal Marandi Reached Latehar